दिवंगत महिला की गारंटी लगाकर 24.50 लाख रुपये का ले लिया लोन

14
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कानपुर। जालसाजों ने दिवंगत महिला के नाम से गारंटी लगाकर बैंक से 24.50 लाख रुपये का लोन हड़प लिया। ऋण खाता एनपीए होने के बाद जब बैंक की ओर से जांच कराई गई तो इस फर्जीवाड़े का पता लगा। शुक्रवार को आजाद नगर पीएनबी की शाखा प्रबंधक अलका गुप्ता ने कोर्ट के आदेश पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पिछले वर्ष 20 सितंबर को सतेंद्र का ऋण खाता हो गया एनपीए 

तहरीर के मुताबिक कल्याणपुर की कपड़ा फर्म के प्रोपराइटर सतेंद्र कृष्णावंशी ने यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (अब पीएनबी) की आजादनगर शाखा में साढ़े 24 लाख रुपये लोन के लिए आवेदन किया था। दस्तावेज व गारंटी के आधार पर 24.50 लाख रुपये 11 जून 2015 को उनके खाते में प्रदान किए गए। इस ऋण खाते में सतेंद्र की पत्नी नीरज व नवाबगंज निवासी रामजानकी बतौर गारंटर थीं। उन्होंने सभी दस्तावेजों में हस्ताक्षर किए थे। साथ ही रामजानकी ने अपने भवन की सेलडीड को बंधक रखा था। पिछले वर्ष 20 सितंबर को सतेंद्र का ऋण खाता एनपीए हो गया। तब ऋण की वसूली के लिए सरफेसी अधिनियम के तहत नोटिस भेजा गया।

बैंक से संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे

इस पर रामजानकी के स्वजन ने नोटिस के जवाब में मृत्यु प्रमाणपत्र भेजकर बताया कि रामजानकी का देहांत वर्ष 1988 में हो गया था। तब बैंक ने जांच कराई। पता लगा कि आरोपितों ने मृत महिला की गारंटी पर लोन लिया था। यही नहीं सितंबर 2019 तक लोन की राशि भी करीब 37 लाख रुपये हो गई थी। बैंक अधिकारियों ने रिपोर्ट लिखाने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। तब कोर्ट की शरण ली। नवाबगंज थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बैंक से संबंधित दस्तावेज मांगे जाएंगे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights