संत रविदास बहुत ही सरल हृदय के बहुआयामी व्यकित्व के धनी डॉ०गार्गी बुलबुल

WhatsApp Image 2021-02-27 at 3.18.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी असि प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ०गार्गी बुलबुल, कार्यक्रम अधिकारी सरला एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा माँ शारदे एवं संतरविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए डॉ०गार्गी बुलबुल ने बताया कि सामाजिक समरसता के प्रति गुरु रविदास जी के विचार आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं। संत रविदास ने अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया। सही मायनों में देखा जाए तो मानवतावादी मूल्यों की नींव संत रविदास ने रखी। कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी ने विस्तार से संतरविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ऐसा व्यक्तित्व जिसे जो मिला उसे सहर्ष अपनाया। वे अपना काम पूरी लगन से करते थे। यही नहीं वे समय के पाबंद भी थे, रैदास की खासियत ये थी कि वे बहुत दयालु थे. दूसरों की मदद करना उन्हें भाता था।अन्याय को कभी नहीं सहा- उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई. छुआछूत आदि का उन्होंने विरोध किया।वे समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज तो उठाते थे पर उन्होंने कभी किसी की आलोचना नहीं की। माघ मास की पूर्णिमा को जब रविदास जी ने जन्म लिया वह रविवार का दिन था जिसके कारण इनका नाम रविदास रखा गया। रविदास चर्मकार कुल में पैदा हुए थे इस कारण आजीविका के लिए भी इन्होंने अपने पैतृक कार्य में ही मन लगाया। संतरविदास समाज में फैली जातिगत ऊंच-नीच के धुर विरोधी थे वे कहते थे कि सभी एक ही ईश्वर की संतान हैं जन्म से कोई भी जात लेकर पैदा नहीं होता। आपने एक ऐसे समाज की कल्पना की जहां किसी भी प्रकार का लोभ, लालच, दुख, दरिद्रता, भेदभाव नहीं हो। इस अवसर पर डॉ०सुमन सिंह डॉ० शुभी भसीन सहित कु० राजकुमारी, मेघा पटेल, पूनम यादव, रीतिका, शिवांगी, अंजली, नैनशी, आरती, प्रभा,श्री ओमकार आदि उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights