जमीन खरीदवाने के विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल

WhatsApp-Image-2023-03-18-at-7.59.05-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन खरीदवाने को लेकर गांव के तीन लोगों ने एक व्यक्ति को लाठी – डन्डों से पीटकर घायल कर दिया । घायल ने थाने पहुंचकर मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव में पन्नालाल (45) पुत्र वेदराम ने दूसरे व्यक्ति को जमीन खरीदवाई थी । घायल पन्नालाल ने बताया जमीन खरीदवाने के विवाद को लेकर गांव के विपिन, टिल्लू व अजय ने उसे घेरकर लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया । घायल पन्नालाल ने मारपीट कर घायल करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण को भेजा है जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । वहीं गांव के अजय कुमार पुत्र रवेंद्र ने पन्नालाल के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights