स्‍मृति ईरानी का गांधी परिवार पर निशाना, बोलीं जमीनें हड़पने वाले किसान हित की बात न करें

12
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध के बीच शुक्रवार की दोपहर को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां मेरठ में पहुंची। वे किसानों को इस नए कानून के फायदे बताने के लिए यहां आई हैं। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में पचास साल राज करके गांधी परिवार ने किसानों की जमीनें हड़पी है। ये परिवार अब किसान हित की बात कर रहा है। क्‍या ये लोग किसानों को इंसाफ दिलाएंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अपने संबोधन में उन्‍होंने अमेठी पर काफी फोकस रखा। कहा कि विश्‍वास के साथ ही अमेठी की जनता ने हमें जिताया है। चालीस इंच का आलू बताने वाले राहुल गांधी संसद में मिर्च का रंग तक नहीं बता सके थे। यह परिवार किस आधार पर किसान हित की बात कहता है।उन्‍होंने कृषि कानून की खूबियां बताते हुए कहा कि यह कानून किसानों की आजादी तय करेगा। पूरे देश में किसान कहीं भी अपनी फसल बेच सकेगा। किसान हित मोदी सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है। किसानों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने छह माह तक डेढ़ लाख किसानों के साथ आनलाइन चर्चा करके ही कृषि कानून को बनाया गया है। गांधी परिवार, जिसने कांग्रेस को डुबोया है वहीं अब किसानों के कंधे से हल उतारकर राजनीतिक बंदूक चला रहा है। अपने संबोधन को जारी रखते हुए उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली के दंगों में जो लोग शामिल रहे वहीं लोग अब किसानों के हित में पोस्‍टर लिए घूम रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री कई मंत्री संजीव बालियान का नाम लिया और उनके काम की तारीफ भी की।इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने रैली को संबोधित किया। कृषि कानून को किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वे इस कानून को केंद्र सरकार द्वारा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। लेकिन यह नया कानून किसानों के हित में है, यही बताने के केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी आज यहां मेरठ में हैं। उनके अलावा भाजपा के कई दिग्‍गज नेता भी इस मौके पर मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री केंद्र सरकार का पक्ष रखते हुए विरोधियों के आरोपों का जवाब भी देंगी। बिल के फायदों से किसानों को रूबरू कराएंगी। इसके पूर्व शुक्रवार को महानगर एवं जिला इकाई ने सम्मेलन स्थल का निरीक्षण किया था। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मेरठ-हापुड़ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और अतुल गर्ग भी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights