माफिया अतीक अहमद के शूटर फरहान के अवैध मकान पर चली जेसीबी

11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। प्रयागराज में माफिया और उनके करीबियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी है। वहीं माफिया अतीक अहमद के करीबियों व शूटरों की अवैध अचल संपत्तियों पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जेसीबी चल रही है। पीडीए इनके मकानों, लाजों को तोड़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी पीडीए की ओर से ध्‍वस्‍तीकरण अभियान चलाया गया। इस बार माफिया अतीक के शूटर फरहान अख्‍तर के बमरौली स्थित मकान को ध्‍वस्‍त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अतीक अहमद के शूटर फरहान अख्तर के बमरौली स्थित मकान पर शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की जेसीबी चली। करीब 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने मकान को प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास न होने के कारण गिराया गया। दोपहर में लाव-लश्‍कर के साथ प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी बमरौली स्थित फरहान अख्‍तर के घर पर पहुंची। इसके बाद ध्‍वस्‍तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अफसर और भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे।

अतीक के करीबियों पर शिकंजा

इसके पूर्व प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कई भवनों को कुर्क करने के बाद उनके करीबियों पर भी शिकंजा कसा जा चुका था। करीबियों के अवैध निर्माण पर पीडीए की जेसीबी चल चुकी है। गुजरात की जेल में बंद अतीक के करीबी रिश्‍तेदार इमरान की सिविल लाइंस में बिल्डिंग को तोड़ा गया था। अधिकारियों के अनुसार नजूल की भूमि पर अवैध ढंग से बनी बिल्डिंग पर अतीक के साढ़ू इमरान का कब्‍जा था।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights