महिलाओं के सहयोग से मिलेगी स्वच्छ सर्वेक्षण में सफलता

13
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की परीक्षा में शामिल नगर निगम ने महिलाओं से सहयोग की अपील की है। नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि महिलाओं के बिना स्वच्छ सर्वेक्षण में सफलता पाना संभव नहीं है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने महिलाओं को कूड़ेदान वितरित किए।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

 घर में कूड़े के निस्तारण के लिए महिलाओं को जानकारी दी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा नगर निगम अब पहला स्थान पाने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है। शहरवासियों को फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्वच्छता एप भी डाउनलोड कराए जा रहे हैं। वहीं, घरों में गीला-सूखा कूड़ा अलग रखने की व्यवस्था पर भी जोर है। खासकर घर में कूड़े के निस्तारण के लिए महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। कई महिलाएं जैविक खाद के रूप में कूड़े का निस्तारण कर भी रही हैं। कुछ ने अपने घर व प्रतिष्ठानों पर कंपोस्ट यूनिट लगाए हैं। शुक्रवार काे नगर आयुक्त ने शास्त्री पार्क में स्वच्छता अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। महिलाओं को कूड़ा पृथक्करण और किचन वेस्ट को कंपोस्ट में बदलने की प्रक्रिया से अवगत कराया। नीले और हरे रंग के कूड़ेदान कार्यक्रम में मौजूद प्रत्येक महिला को दिए गए।.

सूखे कूड़े का निस्तारण कराएंगी महिलाएं

नगर आयुक्त ने कहा महिलाओं के सहयोग और आशीर्वाद के बिना स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की महापरीक्षा में सफलता पाना संभव नहीं है। क्योंकि स्रोत पर कूड़ा पृथक्करण की प्रथम कड़ी घर के किचन से शुरू होती है और घर के किचन में गीले और सूखे कूड़े के निस्तारण का जिम्मा घर की महिलाओं का होता है। इसलिए अगर शहर को कूड़ा और गंदगी मुक्त बनाना है तो कूड़ा उठाने की व्यवस्था को घर से ही सुधारने की आवश्यकता है। कहा, मैं नारी शक्ति को प्रणाम करता हूं और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की महापरीक्षा में उनके सहयोग की कामना करता हूं। इनके सहयोग के बगैर किसी भी व्यवस्था और परीक्षा में सफलता पाना संभव नहीं है। नगर आयुक्त ने कूड़ेदान वितरण के पार्क की संरक्षक गुलशन नेहरू का आभार व्यक्त करते हुए मौजूद सभी महिलाओं को अपने घर में किचन वेस्ट से कंपोस्ट बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, स्टेनो देश दीपक, मीडिया सहायक एहसान रब आदि थे।

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights