कछला पुल पर तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

WhatsApp-Image-2023-03-06-at-8.43.35-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला पुल पर तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना पर पहुंची कछला चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया । सोमवार की शाम 8 बजे के समीप जनपद कासगंज थाना सहावर के ग्राम मौहम्मदपुर निवासी 40 वर्षीय रेखा देवी अपने पति मोरपाल के साथ अपनी रिश्तेदारी में आई थीं । जब वह अपने घर जाने को थाना उझानी क्षेत्र के कछला पुल पर वाहन का इंतजार कर रही थी तभी बदायूं से कासगंज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर महिला ट्रक के पहिए के नीचे आ गई । पहिए के नीचे आकर रेखा देवी की दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के बाद भीड जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में ले लिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights