युवा कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर महंगा होने पर किया धरना प्रदर्शन

WhatsApp-Image-2023-03-01-at-8.18.30-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं/ बिल्सी ।।आज युवा कांग्रेस के प्रांतीय आवाहन पर जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव के नेतृत्व में सिलेंडर पर बड़े ₹50 एवं कमर्शियल सिलेंडर पर बड़े साढ़े ₹300 के विरोध में बिल्सी में धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया ।युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राजवीर सिंह यादव ने बिल्सी में धरना प्रदर्शन करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर ₹50 बढ़ाए हैं और कमर्शियल सिलेंडर पर साडे ₹300 पढ़ाई वह घरेलू महिलाओं के साथ मध्यम वर्ग के साथ अत्यंत आर्थिक दोहान ही कहा जाएगा क्योंकि पूर्व में भी लोगों ने सिलेंडर तो ले लिए हैं लेकिन मध्यमवर्ग गरीब तबके को हजार रुपए का सिलेंडर ही भरवाना मुश्किल हो रहा था अब ₹50 बढ़ने पर गरीब तबका एवं मध्यम वर्ग का व्यक्ति निश्चित रूप से आहत हुआ है। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने भी केंद्र सरकार के रसोई गैस पर वृद्धि किए गए पैसों को लेकर हु अत्यंत रोष व्यक्त किया । इस अवसर पर राजेंद्र सिंह जिला युवा कांग्रेस सचिव ,सुखबीर सिंह जिला युवा महासचिव सोमबीर यादव रामपाल यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान, एलकार सिंह सिंह जिला महासचिव राजीव कुमार मनोज कुमार धर्मवीर, साहब सिंह,सोहेल अहमद ,निसार अहमद, वसीम खान, आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights