बदायू। आज ब्लॉक जगत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर रमन प्रभाव के आविष्कारक एवं नोबल पुरस्कार विजेता चंद्रशेखर वेन्कट रमन को याद किया गया एवं छात्रो को उनके जीवन से अपने अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करने हेतु प्रेरित किया गया। विज्ञान शिक्षक आयुष भारद्वाज द्वारा इस मौके पर विज्ञान के सिद्धांतो एवं नियमो को छोटे-छोटे प्रयोगो द्वारा समझाया गया। इस दौरान उनके द्वारा पदार्थ की अवस्थाओं, अम्ल व क्षार की पह्चान, बल व दाब, भौतिक एवं रासायनिक क्रियाओं आदि अवधारणाओ को सरलतम तरीके से समझाया। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक सूर्यकांत यादव, वीना शर्मा, गुंजन, नारायण देवी, राजकुमारी का सहयोग रहा।