पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान में कोयला खदान पर हमला, चार मजदूरों की मौत

download-3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के हरनई जिले के खोश्त इलाके में सोमवार को अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने एक खदान पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम चार मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उग्रवादी समूहों से संबंधित आतंकवादियों द्वारा लक्षित हमला प्रतीत होती है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा, ‘हथियारबंद लोगों ने सुबह-सुबह खदान पर हमला कर दिया और वहां काम कर रहे मजदूरों पर गोलियां चला दीं. गोलीबारी में चार की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.’ घायल मजदूरों को हरनई के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों ने 11 कोयला खदानों में आग भी लगा दी. वहीं एक निजी चैनल ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि लेवी बल ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट (IS) और पाकिस्तानी तालिबान (TTP) से जुड़े विद्रोहियों और आतंकवादियों ने प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं. बरखान जिले के एक बाजार में रविवार को हुए बम विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 16 अन्य घायल हो गए थे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights