आखिर कब नशामुक्त होगा उत्तर प्रदेश

WhatsApp-Image-2023-02-27-at-8.30.33-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। नशा! एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे बर्बाद कर रही है।जिसके चलते अनगिनत घर बरबाद हो गए ,देश के युवाओं को आगे बढ़ने से रोकने में मुख्य भूमिका है, नशे की लत! यह लत ऐसी है जिससे इंसान बर्बादी के द्वार पर पहुंच जाता है। विडंबना यह है की आजकल के युवाओं में नशा एक फैशन बन गया है। शुरुआती दौर में नशा लोग शौक से करते हैं,और कब यह शौक लत में परिवर्तित हो जाता है पता ही नहीं चलता। शराब, सिगरेट, तम्‍बाकू एवं ड्रग्‍स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हि‍स्सा नशे का शिकार हो रहा है। आज के समय में फुटपाथ और रेल्‍वे प्‍लेटफार्म पर रहने वाले बच्‍चे भी नशे की चपेट में आ चुके हैं।यह समाज के लिए वाकई चिंता का विषय है।इस कड़ी उतर प्रदेश पुलिस द्वारा एवं केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा बहुत से नशा मुक्ति अभियान चलाए गए,लेकिन इन अभियानों ने केवल औपचारिकता का कार्य किया ।
केंद्र तथा राज्य सरकार नशा मुक्ति को लेकर बड़े बड़े वादे करती है।लेकिन नशामुक्ति को लेकर आजतक सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

देश के युवाओं में पनपती इस कुप्रवृत्ति के कई कारण है,जिससे लोग आकर्षित होकर इनकी तरफ कदम बढ़ाते हैं।इसका एक बड़ा कारण अशिक्षा भी हैं।लोग जागरूकता तथा शिक्षा के अभाव में बिना इसके दुष्प्रभावों को जाने नशा करने लग जाते हैं। मुख्य रूप से पिछड़े क्षेत्रों तथा गाँवों में इस समस्या का मूल कारण अशिक्षा ही हैं।

देश में नशाखोरी की प्रवृति को बढ़ावा देने के लिए कुछ हद तक हमारी सरकारें भी जिम्मेदार हैं।भारत के किसी भी कोने में चले जाए वहां आपकों अच्छी किताबें, वस्त्र, भोजन मिले ना मिले मगर नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हर जगह देखने को मिल जाती है। वहीं युवाओं को खुद भी यह समझना होगा नशा उनके लिए बेहद हानिकारक एवं जानलेवा भी है।यदि अपने परिवार के करीब रहना है और एक अच्छा स्वास्थ्य चाहिए तो नशे से दूर रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights