दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया

WhatsApp-Image-2023-02-27-at-7.23.25-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। आम आदमी पार्टी के जिला प्रभारी एड० सुनीता गंगवार जी एव जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
ज्ञापन के माध्यम से कहा कि
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है जो पूर्ण रूप से असंवैधानिक और निराधार है. इसी के साथ मनीष सिसोदिया गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय , विधायक ऋतुराज झा, दिनेश मोहनिया, रोहित महरौलिया, आदिल खान समेत कई पार्षदों और कार्यकर्ताओं को फतेहपुर बेरी थाने से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए रात दिन मेहनत करने वाले आम आदमी पार्टी के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करके भाजपा ने साबित कर दिया कि वह आम आदमी पार्टी के सिद्धांतों और उसकी बढ़ती लोकप्रियता से कितना भयभीत है. आज दिल्ली का शिक्षा, यातायात और चिकित्सा मॉडल सभी देशवासियों की पहली पसंद है, क्या राष्ट्रहित में जनता की सेवा करना अपराध है ? अगर प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में भ्रष्टाचारियों को सजा देना चाहते हैं तो आज तक अपने मित्र अडानी के ऊपर उन्होंने किसी तरह की जांच क्यों नहीं करवाई? भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर है. इस प्रकार का असंवैधानिक कृत्य आम आदमी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


और कहा कि जिस प्रकार अब सरकार के दबाव में जांच समितियां असंवैधानिक कृत्य में लिप्त हैं तो इनकी जांच करवाई जाये और मनीष सिसोदिया के साथ सभी आप नेताओं को रिहा कर बेबुनियाद आरोपों से बरी किया जाये. इसी सम्बन्ध में आज दिनांक 27/02/2023 को फर्जी गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया
कार्यक्रम में जिला महासचिव एड० संजय कुमार , डॉ तौहीद हसन , तफ़ज़्जुल , शकील अहमद , आलम , एड० ताज्जुदीन ,एड आमिर , एड० नाजिम , फिरोज , शानू , अशोक , बंटी , आत्माराम , पीलीभीत विधानसभा अध्यक्ष विनोद गुप्ता ,बरखेड़ा विधानसभा प्रभारी आशीष गुप्ता , छुट्टन , जुल्फिकार अली , तालिब , रफी बरकाती , शमसाद , मुस्तफ़ा , वाहिद , जीनत बेगम , रामप्रकाश गुप्ता ,आरिफ , आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
….रिपोर्टर रिजवान खान ……..

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights