ट्रक स्कूटी की टक्कर में दो की दर्दनाक मौत

11111
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

महोबा । सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में उदित नारायण चंदसोरिया अपने पोते के साथ बाजार जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सहित गिरे उदित नारायण चंदसोरिया की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनका 6 वर्षीय पोता ट्रक में फंस गया. हादसे के बाद राहगीरों द्वारा ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन ट्रक चालक नहीं रुका और कई किलोमीटर बाद ट्रक को पुलिस ने रोका और उसमें फंसे मासूम के शव को बाहर निकाला.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है. महोबा सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें दादा-पोते की सड़क हादसे में मौत हो गई है. पीड़ित परिवार के द्वारा जिस तरह की शिकायत मिलेगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सीओ सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है. दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. शिकायती पत्र के आधार पर गंभीर द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights