बेख़ौफ़ बदमाशों ने सिगरेट के गोदाम से लाखों रुपए का माल लूटा,सिक्योरिटी गार्ड का काटा गला

FB_IMG_1554527668253
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ग्रेटर नोएडा।  बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक एक सिगरेट के गोदाम पर धावा बोलकर लाखों रुपए का माल लूटकर फरार हो गए. इतना ही नहीं बदमाशों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से सिक्योरिटी गार्ड का गला काट दिया. गार्ड को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है. बदमाश गोदाम में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए. पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए टीमें गठित कर दी है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जानकारी के मुताबिक चार की संख्या में हथियारों से लैस बदमाशों ने गोदाम पर धावा बोला और सिक्योरिटी गार्ड का गला काटकर करीब 25 लाख रुपए  लूटकर फरार हो गए. लूट की इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तफ्तीश में जुट गए. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

गौरतलब है कि पिछले साल अगस्त में गाजियाबाद के एक फैक्ट्री से बदमाशों ने ढाई करोड़ कीमत की सिगरेट की लूट की थी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights