डा विष्णु प्रकाश मिश्र के निधन पर शोक सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp-Image-2023-02-24-at-5.56.27-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। डा विष्णु प्रकाश मिश्र के निधन हो जाने पर रानी शर्मा जिला संयोजिका सर्व समाज जागरुकता अभियान ( महिला प्रकोष्ठ ) के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर शोक सभा आयोजित की गई ।
आज की बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने संबोधन करते हुए कहा स्वर्गीय बी पी मिश्र ब्राह्मण महासभा के जिला संरक्षक के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों का नेतृत्व करते थे।श्री मिश्र ने अपने जीवन में शिक्षा जगत में आत्मिक शिक्षा से शिक्षा जगत में कार्य करते हुए समाज में लोगो को शिक्षित बनाने का कार्य किया उनके असमय निधन से संगठनों और समाज में अपूर्णीय क्षति हुई है। आगे उन्होंने कहा कि बी पी मिश्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे तथा ब्राह्मण महासभा के साथ सर्व समाज की जागरूकता के लिए भी अभियान चलाया था।हम सभी ने बी पी मिश्र के रूप में बेहतरीन इंसान को खो दिया है।
हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
बदायूं जनपद के पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता और सर्व समाज जागरुकता अभियान के ज़िला संयोजक मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा बी पी मिश्र संस्कार ,व्यवहार व निष्पक्ष ज्ञान देने वाले थे इस महान व्यक्ति की हमें कभी पूर्ति नहीं हो सकती उनकी मृत्यु से शोक की लहर छा गई है ।हम सभी उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
संचालन करते हुए मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि श्री बी पी मिश्र के निधन से बदायूं जनपद वासियों के अतिरिक्त सम्पूर्ण समाज को क्षति हुई है। उनका व्यवहार, योग्यता और अनुभव से कई जिलों में ज्ञान देने का उत्कृष्ट कार्य किया था।
श्री मिश्र शिक्षण संस्थान को अंगदान करने के साथ दूसरो को शरीर के भीबिन्न अंग को दान करने की प्रेरणा देते हुए शिक्षण संस्थान को पूर्व में ही अपना शरीर दान दे दिया था। उनके द्वारा शरीर को एडवांस दान कर समाज को संदेश देते हुए आज के युवाओं को ज्ञान का मार्ग प्रशस्त किया है ।आज उनके स्वर्गवास हो जाने से सर्व ममाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है।हम उन्हें संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा ने कहा बी पी मिश्र जी प्यार व्यवहार और सम्मान से कभी भी विमुख नहीं हुए। उनको कोई भी व्यक्ति कहीं और कभी भी मिल जाता हमेशा आदर भाव से प्रणाम कर सम्मान सत्कार करते थे। श्री मिश्र के देहांत हो जाने से ब्राह्मण समाज को ही नहीं बल्कि विभिन्न समाज को उनका गहरा आघात पहुंचा है। हम श्री बीवी मिश्र को कभी भुला नहीं सकते। हम सभी उनको श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्री मती रानी शर्मा ने कहा कि बी पी मिश्र महिलाओं का अत्यंत सम्मान और सुरक्षा की दृष्टि से समाज के प्रेरणा श्रोत थे। श्री मिश्र ने कभी भी छोटे और अन्य समाज को कभी अपने से अलग नहीं माना बल्कि परिवार का एक अंग मानते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से महिला समाज को गहरा आघात पहुंचा है। महिलाओं को उनकी कमी हमेशा के लिए खलती रहेगी। हम सभी महिलाओं की ओर से श्री मिश्र को श्रद्धांजलि और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शोक सभा को अनिल शर्मा , प्रशान्त गौड़, विनय शर्मा, डी पी शर्मा ,सुरेश दीक्षित,कमला शर्मा, कुशमलता अर्चना शर्मा, गौरी पांडेय ,अमित सिंह आदि ने संबोधित किया और श्रद्धांजलि दी।
शोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखा तथा सभा का समापन किया।
बैठक में उर्मिला राठौर,कस्तूरी देवी,नेहा पाठक,श्वेता शर्मा सुभाष रानी गुप्ता ,दीप्ती पांडे,अंकित ,सौरभ उपस्थित रहे।
इं प्रमोद कुमार शर्मा
मीडिया प्रभारी
सर्व समाज जागरुकता अभियान
जनपद बदायूं। ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights