भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसा टला

WhatsApp-Image-2023-02-23-at-6.44.07-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे बदायूं बाईपास पर भूसा भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली पलट गई । ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटते देख चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गुरुवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी मुकेश पुत्र रामचन्द्र अपने गांव से ट्रैक्टर – ट्रॉली में भूसा भरकर कासगंज जा रहा था वह जैसे ही उझानी थाना क्षेत्र के बरेली – मथुरा हाइवे बदायूं बाईपास पर स्थित कल्याण सिंह चौक पर पहुंचा तभी अचानक भूसा भरी ट्रैक्टर – ट्रॉली पलट गई । ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटते देख ट्रैक्टर चला रहा मुकेश ने कूदकर अपनी जान बचाई । दुकानदारों ने बताया कि कल्याण सिंह चौक पर वाहनों के गुजरने के लिए जगह कम होने के साथ ही सडक भी नहीं डाली गई है जिससे अक्सर वहां पर बाइक सवार अक्सर गिरते रहते हैं और कई बार ई – रिक्शा पलट गए हैं। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर ट्रॉली पलटते समय पास से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वर्ना बडा हादसा हो सकता था ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights