भाजपा जिलाध्यक्ष ने यूपी बजट को लोकहित वाला जनकल्याणकारी बताया

11111
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा आजादी के ‘अमृत काल’ के प्रथम वर्ष में नए उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को संकल्पित लोकहित एवं जनकल्याणकारी, उत्कृष्ट व अप्रत्याशित बजट 2023-24 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं वित्त मंत्री श्री सुरेश खन्ना का हार्दिक आभार।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अंत्योदय को समर्पित एवं उत्तर प्रदेश के समग्र विकास से समावेषित यह बजट निःसंदेह गांव,गरीब, किसान, महिला, युवा, समेत समाज के समस्त वर्ग की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबके प्रयास’ की भावना को बढ़ाते हुए यह बजट प्रदेश की जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला होगा।
वर्ष 2023-24 के लिए 6 लाख 90 हज़ार करोड़ का आत्मनिर्भर बजट उत्तर प्रदेश के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत आधार का निर्माण करेगा। निश्चित रूप से यह बजट गांव,गरीब, किसान, महिला,युवाओं,आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और वंचितों को सशक्त और सक्षम बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights