एमबीबीएस के तीनो छात्रों के शव गंगा में 12 फीट गहराई में मिले

Screenshot-40
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। 22 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव मिले, डूबने वाले स्थान से 300 मीटर दूर पहुंचे तीनों के शव, तीनों दोस्तों के शव 5 से 7 मीटर की परिधि में मिले, मृतक नवीन सेंगर हाथरस के, पवन यादव बलिया के और जय मोर्या जौनपुर के, रेस्क्यू आपरेशन में अमरोहा की एसडीआरएफ टीम को मिली सफलता, रात भर चला रेस्क्यू आपरेशन,वोट में जनरेटर लगा कर की रोशनी, गंगा में डूबे थे बदायू मेडिकल कालेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के पांच छात्र, महाशिवरात्रि पर पांचों दोस्त बाइक से गए थे गंगा स्नान को, तीनों दोस्तों ने अपनी जान गंवा कर दोस्त अंकुश को बचाया, डूबे थे पांचों दोस्त,दो दोस्त कुछ देर बाद निकाल लिए गए सकुशल, मेडिकल कालेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई, पांचों बगैर अनुमति के गए थे गंगा स्नान को, कछला गंगा घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे, गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल और फ्लड यूनिट नहीं थी, पुलिस रूट डायवर्जन और मंदिरों की सुरक्षा में व्यस्त थी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

महाशिवरात्रि के पर्व पर कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए राजकीय मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र डूब गए थे जिसमें से 2 छात्रों को तत्काल ही सुरक्षित बचा लिया गया था। तीन की तलाश जारी थी अब एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों के शव गंगा से निकाल लिए हैं। छात्रों के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

रविवार की सुबह से ही कछला गंगा घाट पर एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर के साथ आसपास के सहयोगी एमबीबीएस छात्रों की तलाश गंगा में कर रहे थे। यहां पुलिस प्रशासन के अलावा मजिस्ट्रेट अफसर तैनात है और उनके नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम छात्रों की गंगा में रेस्क्यू कर रही है। बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया की रविवार की दोपहर तक एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों के शवों को बरामद किया है। दोपहर 12:00 बजे से एक बजे तक गंगा से एसडीआरएफ की टीम ने एमबीबीएस के छात्र जय मौर्य और पवन प्रकाश व नवीन सेंगर के शव को बरामद कर लिया है। बता दें कि जय मौर्य राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं वह जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं इसके अलावा पवन प्रकाश भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं वह बलिया जिले के रहने वाले हैं। नवीन सेंगर हाथरस जिले का रहने वाला है वह भी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। इन तीनों के शव गंगा नदी से बरामद कर लिए गए हैं। बता दें कि बीते दिन गंगा स्नान के दौरान बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र गंगा में डूबे थे जिसमें से अंकुश और प्रमोद को तत्काल ही सुरक्षित बचा लिया गया था। गंगा घाट पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि तीनों छात्रों के शव गंगा से मिल चुके हैं । सब मिलते ही छात्रों के परिवार में चीख-पुकार मच गई है।

300 मीटर दूर मिले शव
कछला गंगा घाट पर रेस्क्यू के बाद अधिकारियों ने बताया की तीनों एमबीबीएस छात्रों के शव मिल गए हैं लेकिन यह शव जहां डूबे थे उस से 300 मीटर की दूरी पर मिले हैं। बताया जा रहा है तीनों छात्रों के शव 5 से 7 मीटर की परिधि में साथ-साथ मिले हैं।

10 फीट गहराई में मिले थे शव
कछला गंगा घाट पर अधिकारियों और एसडीआरएफ की टीम के मुताबिक काफी प्रयास के बाद एमबीबीएस छात्रों के शव बरामद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों के शव गंगा में 10 से 12 फीट गहराई में मिली है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights