न्यूरिया। क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा लाइन के पास तालाबंद घर से चोरों ने हजारों रुपए कीमत के सोना चांदी के जेवरात साफ किये । थाना न्यूरिया में गृह स्वामी मोहल्ला ठाकुर द्वारा लाइन पास निवासी मुस्तफा पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद वक्स ने कहा है कि वह ईट भट्टे पर है अपने परिवार के साथ रहकर ईट थपाई का कार्य करता है घर में ताला पड़ा था घर के अंदर संदूक व अलमारी में बेटी की शादी करने के लिए सोने की एक जोड झुमकी सोने का गले का हार तीन कानो की दुरियाँ एक जोड़ चांदी की पाईल तांबे के बर्तन अन्य जरूरी सामान सन्दूक व अलमारी का ताला तोड़कर चोर चोरी करके ले गये बताते हैं कि चोर पीछे से दीवार फलांग कर घर में घुसे उक्त चोरी की घटना के मामले में गृह स्वामी ने थाना न्यूरिया में लिखित तहरीर दी है चोरी की घटना की सूचना पर न्यूरिया पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मुआयना किया