बदायू। डी0 पी0 महाविद्यालय सहसवान में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर कौशल विकास हेतु युवा थीम पर शिविर का शुभारम्भ जोर-शोर के साथ किया गया | कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह व सह कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांश सक्सेना के निर्देशन में शिविर (कैंप) का शुभारम्भ किया गया| शिवर का प्रथम दिवस प्रस्तावना व रुपरेखा कार्यक्रम रहा | स्वयं सेवको व स्वयं सेविकाओं का परिचय व एन0 एस0 एस0 का उदेश्य बताया गया | शिविर का शुभारम्भ प्राचार्य डॉ0 मनोज कुमार आर्य व डॉ0 एम0 के0 सिंह द्वारा किया गया | सभी को जीवन में आत्म निर्भर होना अति आवश्यक है तथा जीवन में सेवा भाव सर्वोपरि की भावना बताते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 एम0 के0 सिंह ने स्वयं सेवको को शिविर की रुपरेखा बताई | स्वयं सेवको में आमिर खान, चाँद मियां, सिपेक्टर, अजय, अर्पित मालपानी ,अनुष्का मालपानी, रोहित कुमार, डौली, छाया, हुमा नाज़ आदि की सक्रिय सहभागिता रही | प्रवक्ता वर्ग में डॉ0 विनोद यादव, प्रभात सक्सेना, ज्ञान्नेद्र कश्यप, भूपेंद्र माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी, साथ ही गुलनार ज़मील, डॉ0 नीलोफ़र खान, श्रीमती ऋतु सिंह, कुमारी तृप्ति सक्सेना आदि का अतुल्य योगदान रहा |कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र माहेश्वरी के द्वारा किया | कर्मचारी वर्ग में अजय पाल, सत्यवीर व रविन्द्र कुमार का योगदान रहा |