कांग्रेस का दातागंज में हुआ हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम
बदायूं ।आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर कांग्रेस कमेटी दातागंज के तत्वाधान में हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम के अंतर्गत कस्बा दातागंज में राहुल जी का पत्र एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी भारतीय जनता पार्टी के सत्ता की रिपोर्ट कार्ड जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओंकार सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष श्री आतिफ खान के संयुक्त नेतृत्व में बांटे गए ।इससे पूर्व कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक सभा मंगल की बाजार में हुई।

सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा हमारे राहुल गांधी जी ने 150 दिन की यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की की, और इस दौरान वह लोगों से मिले और कई प्रदेशों के लोगों की भावनाओं को जानने के उपरांत उन्होंने यात्रा के बाद यह पत्र आपको भेजा है इसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि आज भारत गहरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है युवा बेरोजगार है महंगाई आसमान छू रही है किसान कर्ज के बोझ तले दबा है सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है और आज भारत के लोगों में उनकी नौकरी जाने का डर है उनकी आय कम होती जा रही है और बेहतर भविष्य का उनका सपना टूटता जा रहा है, और देश गंभीर निराशा का माहौल है। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान ने कहा आज हमारे देश की विविधता भी खतरे में है हमारी विविधता को हमारे खिलाफ ही इस्तेमाल कर रहे हैं, एक धर्म को दूसरे धर्म से एक जाति को दूसरी जाति से एक भाषा का दूसरी भाषा से और एक राज्य से दूसरे राज्य को लड़ाया जा रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि दिलों में असुरक्षा और डर पैदा करके ही वह समाज में नफरत के बीज बो सकते हैं राहुल जी के इस यात्रा से हमें पूरा विश्वास है कि नफरत की राजनीति की सीमाएं हैं और वह ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगीं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इकलास हुसैन ने कहा राहुल गांधी जी ने संदेश दिया है अभय रहो डरो मत कोई ताकत तुम्हें तुम्हारे सिद्धांतों से हटा नहीं सकती। ब्लॉक अध्यक्ष दातागंज अजहर हुसैन ब्लॉक म्याऊं अध्यक्ष श्री रामपाल शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष समरेर इशाक हुसैन, उसावां के अध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप ,रमेश कुमार, अशोक कुमार ,धर्मेंद्र सिंह ,शाह आलम ,शौकत हुसैन ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य छोटेलाल जी, निवेश कुमार, स्वतंत्र प्रकाश, राशिद अल्वी, सलामत हुसैन आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।














































































