कछला पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूर घायल, रैफर

WhatsApp-Image-2023-02-17-at-5.25.20-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कछला | कोतवाली उझानी क्षेत्र के कछला गंगा पुल पर तेज रफ्तार कार ने मजदूरी करने जा रहे बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाइक पर सवार दो मजदूर घायल हो गए । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एम्बुलेस द्वारा उझानी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शुक्रवार की सुबह दस बजे के समीप थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम भूड़ा भदरौल मजरा मढैया निवासी विजेद्र (25) पुत्र भीकम व चरन सिंह (26) पुत्र लालमन बाइक द्वारा सोरों कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करने जा रहे थे वह जैसे ही उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा पुल पर पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार मजदूरो को टक्कर मार दी । कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मजदूर पुल पर साइड में लगी रेलिग से जा टकराए । हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेस द्वारा उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूॅ रैफर कर दिया जहां उनका उपचार चल रहा है । मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे मे ले लिया है।

कछला से ज्योति कश्यप की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights