राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रथम एकदिवसीय शिविर लगा

WhatsApp-Image-2023-02-16-at-7.56.23-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वामी विवेकानंद इकाई, डॉ भीमराव अम्बेडकर इकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई का संयुक्त रूप से प्रथम एक दिवसीय शिविर सेवा संकल्पना दिवस के रूप में आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा हुआ। डॉ अनिल कुमार, डॉ सतीश सिंह यादव एवं डॉ बबिता यादव के नेतृत्व में स्वयंसेवीओ ने सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए विषयों पर गगनभेदी नारे लगाते हुए आवास विकास कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया तथा वापस आकर महाविद्यालय परिसर में एनएसएस के द्वारा गोद लिए हुए वाटिका में लगाए गए वृक्षों को सिंचित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


पिछले वर्ष गोद लिए हुए वृक्षों के पालक स्वयसेविओं ने वृक्षों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया और उसके संपूर्ण देखभाल की शपथ ली। शिविर प्रारंभ होने से पूर्व टोलियों का गठन किया गया।
बौद्धिक सत्र का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया ,जिसमें एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, लक्ष्य, सिद्धांत और कार्य पद्धति से अवगत कराया। डॉ जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते हुए संपूर्ण समाज एवं राष्ट्र की आजीवन सेवा करने के लिए संकल्पित होता है। एनएसएस युवा शक्ति को व्यष्टि से समष्टि की ओर ले जाने का मार्ग है।
इस अवसर पर डॉ हुकूम सिंह, डॉ संजीव राठौर, डॉ प्रेमचन्द,डॉ सचिन राघव, डॉ ज्योति विश्नोई डॉ संजय कुमार,अनुज प्रताप सिंह, बंटी सागर,शिवांगी कश्यप, दिव्या राजपूत,स्नेहा पांडेय, अनामिका,नेहा, राखी,साक्षी,रिंकू कश्यप,नीतू शर्मा, नन्ही,मंजू वर्मा, रागिनी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights