टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल नए शिक्षा सत्र में फीस वृद्धि नहीं करेगा,कॉम्प्रिहेंसिव इंडक्शन प्रोग्राम शुरू किया

11111
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों के पक्ष में अहम निर्णय लिया है । स्कूल प्रबंधन आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 मे फीस में कोई वृद्धि नहीं करेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल के एमडी शरद बंसल ने आज प्रेस वार्ता में इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को 12% शुल्क में वृद्धि के आदेश दिए है। फिर भी टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल
आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 में किसी भी तरह की शुल्क में कोई वृद्धि नहीं करेगा । विद्यालय द्वारा कोरोना काल में भी अभिभावकों को स्कूल फीस में 25 से 35 प्रतिशत की छूट दी गई थी । विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल ने कहा कि अभिभावकों के हित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है । विद्यालय इसी प्रकार निरंतर विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के हितों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा ।
एमडी और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से बताया कि स्कूल प्रबंधन ने 03 से 05 वर्ष तक के बच्चो के लिए 15 फरवरी से 03 मार्च तक निशुल्क कॉम्प्रिहेंसिव इंडक्शन प्रोग्राम शुरू किया हे। यह प्रोग्राम इस आयु वर्ग के बच्चो के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए शुरू किया गया है। प्रतिदिन सुबह 09 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक स्कूल कैम्पस में यह प्रोग्राम चलता हे। इसमें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चो का सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास किया जा रहा है। इसमें तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा शामिल हो सकता हे। वह बच्चा किसी भी स्कूल का या किसी भी स्कूल में नहीं हो तब भी शामिल हो सकता हे। उन्होंने बताया कि यह निशुल्क प्रोग्राम है। साथ ही इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले बच्चो को ट्रांसपोर्ट सुविधा भी निशुल्क दी जा रही है। स्कूल प्रबंधन ने पिछले वर्ष भी यह प्रोग्राम चलाया था,जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम आए थे,अभिभावकों की डिमांड पर यह निशुल्क प्रोग्राम स्कूल प्रबंधन ने इस बार फिर शुरू किया है,जिसमे बच्चो की संख्या निरंतर बढ़ रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights