उझानी | कोतवाली क्षेत्र के गांव के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का दूध पीने से 6 छात्रों की हालत बिगड गई । छात्रों की हालत बिगड़ती देख स्कूल स्टाफ व परिजन बच्चों को निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे जहां उपचार कराकर हालत ठीक होने पर परिजन बच्चों को घर ले गए । बुधवार को उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर भोगी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को मिड डे मील में दूध पिलाया गया । स्कूल मे 250 बच्चे पढ़ाई करते हैं । लेकिन आज स्कूल पढ़ाई करने 110 बच्चे पहुंचे । स्कूल में मिड डे मील में आए दूध को पीते ही गांव के ही कक्षा 2 में पढ़ने वाले छात्र अजहर पुत्र अकील, इमरान पुत्र गुलफाम, अलफैज पुत्र बब्लू, नजरूल पुत्र बाबू, तबज्जुल पुत्र बाबू व अहद पुत्र शकरुदीन की हालत बिगड़ने लगी और बच्चों को उल्टियां व पेट में दर्द और चक्कर आने लगे । छात्रों की हालत बिगड़ती देख स्कूल के हेडमास्टर अमित शर्मा, शिक्षिका फईमा अख्तर व ग्राम प्रधान रिजवान बच्चो को वाहनों से लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे जहां उनका उपचार किया गया । बच्चों की हालत सही होने पर परिजन उन्हें घर ले गए । यहां बताते चले स्कूल में मिड डे मील में स्कूल के 110 बच्चों ने दूध पिया था । लेकिन इन्हीं बच्चों की हालत बिगड़ी थी । स्कूल में दूध गांव के ही रहने वाले दूधिया नरेश ने पहुंचाया था।