बैठक में भाजपा ने बनाई निकाय चुनाव की रणनीति
कार्यकर्ता निर्माण भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र स्वतंत्र देव सिंह
चुनावी बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को पढ़ाया बूथ प्रबंधन का पाठ
निकाय चुनाव में युवा, मातृशक्ति की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका भानु महाजन
बैठक में निकाय चुनाव के लिए मूल मंत्र दे गए स्वतंत्र देव सिंह
आगरा। नगरीय निकाय के चुनाव के संदर्भ में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आरबीएस कॉलेज सभागार में हुई। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निकाय चुनाव की दृष्टि से प्रभारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वतंत्र देव सिंह नगर निकाय चुनाव सह प्रभारी सुरेश तिवारी महानगर प्रभारी हेमंत राजपूत महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश ने भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का पट का पहनाकर स्मृति चिन्ह के रूप में अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर का मॉडल और गदा भेंट करके किया। स्वागत परंपरा का निर्वहन करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का बड़ी फूल माला माला पहनाकर भी स्वागत किया। बैठक में आगरा नगर निगम के चुनाव से संबंधित कई विषयों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियां पूरी करने की बात कही। उन्होंने कहा अगर हमने बूथ जीत लिया तो चुनाव जीत लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा गरीब तबके की आस भारतीय जनता पार्टी है। कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा मां के समान है और पार्टी के लिए कार्यकर्ता निर्माण मूल मंत्र है। उन्होंने कहा बूथ का कार्यकर्ता जन-जन की सोच बदल रहा है। नदी, पानी बचाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी ही इकलौती ऐसी पार्टी है जिसमें जमीनी स्तर का कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बन सकता है। इस मौके पर उन्होंने महानगर के पन्ना प्रमुख, मंडल संयोजक और बूथ प्रमुख जैसे कार्यकर्ताओं से संवाद कर जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति के संदर्भ में जानकारी दी गई। महत्वपूर्ण चुनावी बैठक में मुख्य अतिथि ने मंडल प्रभारी, बूथ प्रभारी और मंडल संयोजकों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के जन जन तक पहुंचाने और योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने की बात कही। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों को जीत का पाठ पढ़ाया गया। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता का मान सम्मान सर्वोपरि मानती है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी युवाओं और मातृशक्ति को मैदान में उतारकर मौका देगी। उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा मुखर्जी का बलिदान आज पार्टी के काम आ रहा है सुशासन की जो नीव पार्टी संस्थापकों द्वारा रखी गई थी उसी परंपरा को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर नगर निकाय चुनाव के महानगर सह प्रभारी सुरेश तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार का पाठ पढ़ाया। बैठक में महानगर प्रभारी हेमंत राजपूत ने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर तैयारियां शुरू करने की बात कही।
पार्टी कार्यकर्ताओं से स्वतंत्र देव सिंह ने किया संवाद
नगर निकाय चुनाव समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर आए कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए चुनाव संचालन समिति से जुड़े हुए जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं से संगठन की तैयारियों और बूथ समितियों के बारे में जानकारी ली। महानगर संगठन की चुनावी रणनीति और तैयारियों से संतुष्ट नजर आए कैबिनेट मंत्री ने खुद तालियां बजाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन , नगरीय निकाय के महानगर संयोजक व विधायक जी एस धर्मेश , विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, एमएलसी विजय शिवहरे,महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी, महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, नीरज गुप्ता, महेश शर्मा , सुधीर राठौर, राजीव लवानिया, गौरव राजावत,बॉबी लाले , महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचदानी रोहित कटयाल,व अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन नगरीय निकाय के महानगर संयोजक महामंत्री यादवेन्द्र शर्मा ने किया।














































































