भाजपा कार्यसमिति बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा
लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुटेंगे कार्यकर्ता
कार्यसमिति की बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता संगठन का सिपाही राष्ट्रहित सर्वोपरि : भानु महाजन
आगरा भारतीय जनता पार्टी की महानगर कार्यसमिति की बैठक होटल हावर्ड प्लाजा फतेहाबाद रोड पर आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में फिर से पार्टी का परचम लहराने का एक स्वर में संकल्प लिया। बैठक का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति के साथ-साथ आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि होता है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत एक सशक्त मजबूत राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया के सामने उभरा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुंदर समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी दिनों में संगठन महा विस्तार और ऑनलाइन की रिंग के लिए घर-घर जनसंपर्क करेंगे।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा विजेता के रूप में कार्य कैसे होना चाहिए यह भाजपा अच्छी तरीके से जानती और करती है भारतीय जनता पार्टी में पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता केशो मेहरा ने पार्टी की रीति नीति के साथ-साथ कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए बूथ स्तर पर जुट जाने के लिए कहा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बबीता चौहान ने अपने संबोधन में कहा आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के साथ सशक्तिकरण पर कार्य हो रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिव शंकर शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति नीति से संगठन पदाधिकारियों को रूबरू कराया। इस मौके पर पार्टी के अन्य महानगर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठन का सच्चा सिपाही है और यही पार्टी की ताकत है।

इनकी रही मौजूदगी
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, पूर्व प्रदेश महामंत्री केशो मेहरा, डॉ धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश,महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता चौहान, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, पूर्व महानगर अध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, मनोज गर्ग, रश्मि धाकड़, महेश शर्मा, राजीव लवानिया, वीरेंद्र श्रीवास्तव, बॉबी लाले, राजकुमार गुप्ता, राहुल सागर, प्रदीप राठौर,महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कतयाल, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।














































































