उझानी | नगर मे पालिका परिषद द्वार पर भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारियों ने किसान आयोग के गठन व अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उझानी प्रभारी निरीक्षक को सौंपा है। गुरुवार की सुबह भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मंडलीय अध्यक्ष अनवीर सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद के द्वार पर एकत्र हुए और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उझानी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपा | ज्ञापन में लिखा है कि किसान आयोग का गठन करने, अध्यक्ष एवं सदस्य किसानों को नियुक्त करने की मांग की है। साथ ही ज्ञापन में लिखा है कि सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली, बकाएदार किसानों की धनराशि माफ करने, साठ साल की आयु पार कर चुके किसानों को दस हजार रुपए महीना पेंशन देने की मांग की और प्रधानों ने कोई गऊशाला नहीं बनबाई हैं । आवारा पशु लोगों पर हमला करते हैं उनका समाधान जल्द किया जाये । इस अवसर पर रामेश्वर, बलवीर, रुकुम सिंह, ताराचंद्र, मनीराम, महाराज सिंह, राजेश कुमार, विपिन पटेल, विजयपाल, इमामुद्दीन आदि मौजूद रहे।