बदायू। डा0 अमूल कुमार ने सभी दिव्यांग बच्चों को नियमित स्कूल भेजने एवं गम्भीर दिव्याँग बच्चों को घर पर होम वेस किट का प्रयोग करने के लिय अभिभावकों से अनुरोध किया। ए0आर0पी0 कामेन्द्र शर्मा ने कहा दिव्याँक बच्चों को अवसर मिलेगा तो यह बच्चे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकते है। ए0आर0पी0 प्रभात कुमार ने साफ सफाई एवं निपुण लक्ष्य के लिये जागरूक किया। विशेष शिक्षक राजेश कुमार मौर्य ने शिक्षण सामग्री के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर इँ0प्रा0अ0 रूचि, शि0 मि0 समता विद्यार्थी, नगर संसाधन केन्द्र के सहायक लेखाकार फिरोज, कार्यालय सहायक हसन आरजू, विशेष शिक्षक रज्जन सिंह एवं रसोइया और विद्यालय के बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।