जन्म-मृत्यु पंजीकरण शत् प्रतिशत कराया जाए : डीएम

DCN_4478(1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला अधिकारी/जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) मनोज कुमार की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य के साथ जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यक्रम के अर्न्तगत अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी द्वारा जन्म-मृत्यु पंजीयन इकाई के निरीक्षण हेतु इकाईवार अधिकारी नामित करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे जन्म-मृत्यु पंजीकरण शत् प्रतिशत कराया जा सके। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आई.एम.ए. की बैठक कराकर समस्त प्राईवेट चिकित्सालय में हुए प्रसव का जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु यूजर आई० डी० जिनको प्राप्त नही है अपने मांग पत्र के माध्यम में कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त कर पंजीयन का कार्य करने हेतु निर्देश दियें गये।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूल चलो अभियान के प्रचार-प्रसार के दौरान जन्म-मृत्यु पंजीयन के बिन्दु को भी समाहित करने के निर्देश दिये गये। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये कि समस्त ग्राम पंचायतो में घरो पर हुए जन्म-मृत्यु के केसों को शत् प्रतिशत सी०आर०एस० पोर्टल पर पंजीयन कराने हेतु ग्राम पंचायत अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देशित करने हेतु कहा गया। जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि समस्त ग्राम पंचायतो में घरो पर हुए जन्म-मृत्यु के केसों को शत् प्रतिशत सी०आर०एस० पोर्टल पर पंजीयन कराने हेतु ग्राम विकास अधिकारियों को अपने स्तर से निर्देशित करने हेतु कहा गया। इस अवसर पर मुख्यचिकित्सा अधिकारी प्रदीप वार्ष्णेय, जिला विकास अधिकारी रामसागर यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, (जन्म-मृत्यु), प्रतिनिधि मेडिकल कॉलेज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं डी०पी०ए० नोडल अधिकारी (जन्म-मृत्यु) मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights