प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवागत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया

WhatsApp-Image-2023-02-06-at-5.28.53-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी गणों द्वारा जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा के नेतृत्व में आज नवागत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं सहायक शिक्षा निदेशक बरेली मंडल श्री गिरिवर सिंह से आज शिष्टाचार भेंट कर उनका माल्यार्पण कर अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
इस दौरान संघ के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभारी बीएसए एवं सहायक शिक्षा निदेशक बरेली मंडल का पूर्ण सहयोग करने की बात कही गई तो प्रभारी बी एस ए द्वारा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक हित में किए जाने वाले प्रयासों में उनके स्तर से भी पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया गया।
उनके द्वारा शिक्षकों से ग्रामीण अंचलों के नौनिहालों को पूर्ण मनोयोग से शिक्षित करने का आह्वान किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस दौरान जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा, जिला मंत्री उदयवीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, सोनी गुप्ता, जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज, ब्लॉक संयुक्त मंत्री कामनी राठौर मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights