सहकारिता चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता फहराएंगे विजय पताका:राकेश मिश्रा

WhatsApp-Image-2023-02-05-at-5.07.15-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति एवं डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता पर एक दिवसीय जिला कार्यशाला का आयोजन डायट ऑडिटोरियम बदायूँ में हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्रा एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने कहा सहकारिता चुनाव प्रस्तावित है जिसका समय सारणी जारी हो चुका है सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता को सहकारिता चुनाव में परिश्रम करके सहकारिता क्षेत्र में भाजपा का विजय पताका फहराना है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा के बल पर 2014, 2017, 2019, 2022 जीते थे और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर 2024 का लोकसभा चुनाव भी जीतेंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी ने संगठन का महाविस्तार अभियान शुरू किया है। सरल ऐप के माध्यम से की जा रही है डिजिटल डाटा फीडिंग। 2024 लोकसभा चुनाव में संगठन महाविस्तार अभियान सहायक बनेगा। सरल एप के माध्यम से केंद्रीय व प्रदेश स्तर से सीधी मोनिटरिंग होगी, एप का संचालन भी केंद्र और प्रदेश द्वारा किया जाएगा। सरल एप से दूसरे दलों की राह कठिन करेंगे भाजपा कार्यकर्ता।

साँसद डॉ0 संघमित्रा मौर्य ने कहा भारत के लिए गौरवशाली क्षण है हमारे लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है। पीएम नरेंद्र मोदी निरंतर विश्व पटल पर भारत का मान सम्मान बना रहे हैं। अब भारत जी-20 की अध्यक्षता करके दुनिया का सिरमौर बनेगा।

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी कार्यकर्ता है, पार्टी कार्यकर्ता सदैव भारत माता को विश्व गुरु बनाने के लिए काम करता है कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा को बार-बार मैं नमन-वंदन करता हूं।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा भाजपा का कार्यकर्ता सदैव राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। प्रत्येक कार्यकर्ता का एक ही संकल्प है भारत माता परम वैभव पर जल्द स्थापित हों। उत्तर प्रदेश में जंगलराज, माफियाराज, गुंडाराज समाप्त हो गया है, आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। योगी सरकार निरंतर उत्तर प्रदेश में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रयासरत है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन का कार्य देकर उनको सक्रिय किया जाये, कार्यकर्ता निरंतर आम जनमानस को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने का कार्य करें।

प्रवक्ता शैलेंद्र मोहन शर्मा ने कहा केंद्र सरकार का बजट पूर्णतयः गरीब कल्याण के लिए समर्पित है पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब, शोषित, वंचितों के उत्थान के लिए उच्च पंक्ति में लाने के लिए बजट समर्पित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा एवं भारत की संभावनाओं के लिए सदैव आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। यह बजट भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने लिए सर्व स्पर्शी व सर्व व्यापी है।

जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत ने कहा भाजपा जन सेवा एवं संगठन कार्यों के सुविधा, गति तथा तत्परता के लिए सरल एप्प के माध्यम पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामंजस्य स्थापित कर उपलब्धियों को संकलित करने का एक उत्तम प्रयास है, उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता सूचना तकनीकी से सुचारू रुप से जुड़कर संगठन क्षमता को मजबूती प्रदान करेंगे उन्होंने कहा भाजपा में बूथ से लेकर जिला, प्रदेश और राष्ट्र स्तर पर संगठन की एक-एक जानकारी आने वाले दिनों में एक क्लिक पर सहेजने का काम जोरों पर चल रहा है, इसमे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा डाटा प्रबंधन को लेकर विशेष तौर पर कार्य कर रहे है,जल्द ही भाजपा जनपद सहित देश की पेपरलेस कार्य करने वाली राजनीतिक दल बन जाएगी।

जिला संयोजक आईटी विभाग संदीप चौहान ने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों की अपेक्षा भारतीय जनता पार्टी प्रारंभ से ही डिजिटल प्लेटफार्म का प्रभावी उपयोग करती आई है, सरल एप्प भी एक डिजिटल प्लेटफार्म है जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओं के सभी प्रकार की जानकारियों को सुरक्षित रखा जाता है, आज के समय में हर प्रकार से मानव डिजिटल होता जा रहा है उसी डिजिटल माध्यम की कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने डिजिटल होने का लक्ष्य रखा है इसलिए जिले के सभी कार्यकर्ता सरल एप्प से जुड़े और लोगो को भी एप्प से जोड़े, प्रदेश नेतृत्व ने सरल एप के प्रभावी उपयोग के लिए निर्देश जारी किए है।

जिला संयोजक सोशल मीडिया अनुराग दीक्षित ने कहा कि भाजपा सदैव से सेवा ही संगठन के वैचारिक सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करती रही है, वर्तमान परिवेश में सेवा कार्यों के साथ-साथ संगठन कार्यों के लिए भाजपा कार्यकर्ता तकनीकी रूप से भी सबल सक्षम है।

डाटा प्रबंधन के जिला सहसंयोजक ज्ञानेन्द्र चौहान ने कहा यही एप्लीकेशन केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, फैसलों और सांगठनिक कार्यक्रमों की ताजातरीन सूचनाएं उपलब्ध कराएगा,साथ ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के कामकाज की भी ऑनलाइन समीक्षा होगी कि वे धरातल पर कितने सक्रिय हैं,पार्टी ने इसकी पूरी रणनीति बना ली है,उन्होंने कहा कि पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक अपनी पहुंच बनाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल पूर्व विधायक सिनोद शाक्य पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर डीसीडीएफ चेयरमैन रविन्द्र पाल सिंह चेयरमैन दीपमाला गोयल सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह शारदाकान्त शर्मा अरुण प्रकाश संदीप चौहान अनुराग दीक्षित ज्ञानेन्द्र चौहान सैनरा वैश्य आकाश वर्मा अमित सिंह मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य समेत सैकड़ों उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights