लार्ड कृष्णा इण्टरनेशनल स्कूल में कक्षा प्रथम से आठवीं तक के बच्चों का ओपन टैलेंट हंट हुआ

WhatsApp-Image-2023-02-05-at-3.46.18-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। लार्ड कृष्णा इण्टरनेशनल स्कूल में कक्षा प्रथम से आठवीं तक के बच्चों का ओपन टैलेंट हंट करवाया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्कूल अध्यक्ष वेदव्रत त्रिवेदी, उपाध्यक्ष तेजस्व ़ित्रवेदी, निदेशक छवि शर्मा, रीता शर्मा, देवव्रत त्रिवेदी और प्रधानाचार्या डा0 अनुनन्दिनी शर्मा के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतियोगिता व गतिविधियों के लिए आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, जोश व प्रतियोगी भावना का विकास करना है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस ओपन टैलेंट में डांस, सिंगिग, लाफ्टर चैलेंज और मिमिक्री आदि जैसे प्रोग्राम का आयोजन किया गया । जिसमें बदायूँ के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी रोचकता व अभिरूचि के अनुसार विभिन्न विषयों को चुना । छात्रों ने डांस व सिंगिग में विभिन्न प्रदेशों के लोकगीतों व लोकनृत्यों का बखूबी प्रदर्शन किया । लाफ्टर चैलेंज व मिमिक्री में विभिन्न कलाकारों की एक्टिंग कर अपनी प्रतिभा को और निखारने का प्रयास किया ।

सभी प्रतिभागियों ने पूर्ण जोश, उत्साह व आत्मविश्वास के साथ भाग लिया । स्कूल अध्यक्ष वेदव्रत त्रिवेदी ने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्कूल समय-समय पर ऐसे आयोजन करवाता रहेगा, ताकि छात्र अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचान सके । उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य में कोई न कोई व्यक्तिगत गुण अवश्य होता है । इस प्रकार के आयोजन ही छात्रों के उन गुणों को निखार कर उसे समाज उपयोगी बनाते हैं ।

उन्होंने कहा कि स्कूल शुरू से ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों व प्रतियोगिताएं आयोजित करवाता रहा है, ताकि छात्र दोबारा उसी सहभागिता व आत्मविश्वास से उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकें । उन्होंने सभी छात्रों को उनकी प्रतिभागिता व प्रतियोगी भावना की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में प्रत्येक प्रतियोगिता व गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights