देश और प्रदेश का विकास बिना भेदभाव, बिना जातिवाद के किया जा रहा

WhatsApp Image 2021-02-20 at 6.55.35 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ: भाजपा ने बनाई पंचायत चुनाव की रणनीति बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कुँवर महाराज सिंह ने कहा कि जैसे महाभारत के युद्ध में अभिमन्यु अकेले फंसे थे लेकिन उस युद्ध में उन्होंने अकेले लड़ाई लड़ी। ऐसे ही देश में माहौल नरेंद्र मोदी के खिलाफ अन्य दल बना रहे हैं। अकेले नरेंद्र मोदी राष्ट्र भक्तों के साथ यह लड़ाई लड़ रहे हैं। अन्य दलों के भाजपा विरोधी नेताओं ने देश का माहौल दिल्ली बॉर्डर पर जो खराब किया है उससे देश की आम जनता जान चुकी है। आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत राष्ट्र विरोधी ताकतों को खत्म करके भारत माता को परम वैभव पर ले जाना है। पंचायत चुनाव से पहले पार्टी बहुत सारे अभियान चलायेगी जिसमें 26, 27, 28 फरवरी को जिला पंचायत वार्ड पर बैठक होगी। 28 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम संपन्न होगा। 1 से 5 मार्च तक सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक की बैठक संपन्न होगी। 5 से 10 मार्च तक प्रत्येक ग्राम पंचायत पर बैठक होगी और 10 मार्च से 18 मार्च तक ग्राम चौपाल और ग्राम संपर्क अभियान चलेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने संबोधित करते हुए कहा कि कि पंचायत चुनाव का यह अवसर भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत करने का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास बिना भेदभाव, बिना जातिवाद के किया जा रहा है इस विकास को पंचायत स्तर पर लेकर जाना है। आप सभी पर पार्टी ने भरोसा जताया है आप पार्टी को पंचायत चुनाव में मजबूत करने का काम करें।

पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत चुनाव के प्रभारी हरीश शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत में भाजपा का परचम लहराएगा जैसे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार चल रही है ऐसे ही ग्राम पंचायत की सरकार भाजपा के कार्यकर्ता चलाएंगे। फिर गांव का विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक चेयरमैन सैनरा वैश्य चेयरमैन आकाश वर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आर एस पटेल डीपी भारती एमपी सिंह राजपूत शारदाकांत शर्मा राणाप्रताप सिंह विश्वजीत गुप्ता सीमा राठौर पूनम गुप्ता मोनिका गंगवार रेनू सिंह स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता गोविंद शर्मा अवनीश सिसोदिया मुनेंद्र प्रताप सिंह मोर सिंह लोधी अंकित मौर्य कमलजीत भूरानी देवसिंह यादव ताराचंद कश्यप गगन राठी राकेश शाक्य अखिल अग्रवाल दुष्यंत सिंह पन्नालाल शाक्य ओम प्रताप सिंह कौशल शास्त्री गिरीश पाल सिंह मेधावी यादव राघवेंद्र यादव आशीष शाक्य अरशद अल्वी सोबरन सिंह राजपूत डा० आशीष शर्मा संजय यादव पियूष शाक्य मोहित गुप्ता अजय प्रताप सिंह तेजपाल सागर पवन शर्मा सौरभ तोमर विवेक राठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights