पूर्व राज्यमंत्री स्व0 बनवारी सिंह यादव की 74वी जयंती पर नौशेरा फॉर्म हाउस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

111111
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री,बदायूँ समाजवादी पार्टी के भीष्म पितामह व मिनी मुख्यमंत्री के नाम की पहचान रखने वाले स्व0 बनवारी सिंह यादव की 74वी जयंती के अवसर पर उनके नौशेरा फॉर्म हाउस पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने की, विशिष्ट अथिति के रूप में सचिन यादव(विधायक जसराना),सर्वेश यादव(विधायक सिरसागंज) मौजूद रहे।संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि स्व0 बनवारी सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन बदायूँ की जनता की सेवा में लगा दिया,उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने फर्श से अर्श का सफर तय किया,जब जब उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी तब तब बदायूँ की ओर से श्रद्धये नेता जी के आशीर्वाद से सरकार में उन्होंने बदायूँ का नेतृत्व किया।उन्होंने अपना पूरा जीवन बदायूँ सहित पूरे उत्तर प्रदेश की जनता के लिये संघर्ष करने में लगा दिया।आज उनकी जयंती पर हम सभी साथी यह संकल्प लेते हैं कि सदैव जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और भविष्य में मा0 अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगे।

विशिष्ट अथिति के रूप में जसराना से विधायक सचिन यादव व सिरसागंज से विधायक सर्वेश यादव ने कहा कि स्व0 बनवारी सिंह की पहचान श्रद्ध्ये मुलायम सिंह यादव अति निकटतम व्यक्तियों जानी जाती थी।जब जब उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी उन्होंने पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराए और लोगों की भलाई के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया।हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे संघर्ष करना सीखा।आज उन्ही के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके बेटे पूर्व विधयक आशीष यादव व उनके नाती विधायक हिमांशु यादव जनता की सेवा कर रहे हैं।

पूर्व विधायक आशीष यादव व शेखुपुर से विधायक हिमांशु यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज उनकी जयंती के अवसर पर उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं,स्व0 बाबू जी ने अपने क्षेत्र की जनता को सदैव प्राथमिकता पर रखा, उनकी जनता ही उनकी अमूल्य धरोवर थी,सुबह से लेकर शाम तक लोग उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर आते थे और बाबू जी उनकी बात को सुनकर उनका निस्तारण करते थे।आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लेते हैं कि बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर लोगो की सेवा जीवन पर्यंत करते रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव,प्रत्याशी सदस्य विधान परिषद शिवप्रताप सिंह,सुरेश पाल सिंह चौहान,पूर्व प्रमुख देवेंद्र यादव,अबरार अहमद चेयरमैन,फखरे अहमद शोबी,कैप्टन अर्जुन,दलवीर सिंह यादव,सुहेल सिद्दीकी,साजिद अली,कृष्णपाल सिंह उर्फ गुरु,बलवीर सिंह यादव,पान सिंह यादव,जमीर खान,अरविंद यादव,विजेंदर यादव,ओमवीर सिंह,बिलाल उद्दीन,हाफिज इरफान,डॉ0 शकील अहमद,अशोक कुमार सिंह,ठाकुर सुखवीर सिंह,डॉ0अर्जुन पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights