संगठन महा विस्तार के लिए सरल ऐप बनेगा 2024 के लिए पार्टी का महामंत्र

019ec917-5845-49e3-aaf9-b4b5d3986256
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

भाजपा की डेटा प्रबंधन एवं उपयोगिता कार्यशाला संपन्न

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सरल ऐप के माध्यम से भाजपा चलाएगी डिजिटल डाटा फीडिंग अभियान

पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का सरल ऐप में होगा पंजीकरण

भाजपा का उदय राष्ट्र के निर्माण के लिए हुआ है: भानु महाजन

आगरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा बूथ शक्ति करण अभियान के अंतर्गत महाजन भवन जयपुर हाउस में सरल ऐप के माध्यम से डाटा फीडिंग के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के माध्यम से जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं तक को सरल एप के तरीकों से प्रशिक्षित किया गया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन की अध्यक्षता में आयोजित डेटा प्रबंधन एवं उपयोगिता कार्यशाला में पार्टी से जुड़े क्षेत्रीय, महानगर, मंडल एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा भारतीय राजनीति में भाजपा का उदय राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए हुआ है। अब देश में सिर्फ भाजपा नेतृत्व की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास लेकर चलेगी। क्योंकि भाजपा सरकार ही सशक्त समाज सशक्त देश निर्माण और सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरल ऐप की उपयोगिता बताते हुए कहा कि सरल ऐप के माध्यम से बूथों के आंकड़ों को पेपरलेस किया जा रहा है राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सभी बूथों को चिन्हित किया गया है और पार्टी के सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को बूथों के सशक्तिकरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर पार्टी से जुड़े हुए मीडिया प्रमुख , मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी और आईटी सेल के संयोजक, सह संयोजक और जिम्मेदार पदाधिकारियों को सरल ऐप में डेटाबेस एंट्री कैसे की जाए इस विषय में भी जानकारी दी गई। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप में जोड़ने का अभियान चला रही है। देश के सारे कार्यकर्ता सरल ऐप से जुड़कर अपनी पहचान और कार्यपद्धती को रैंकिंग के माध्यम से सिद्ध कर सकेंगे। भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर कार्यकर्ताओं का भी संपर्क सरल ऐप में डाउनलोड रहेगा। पूरे देश से लेकर गांव तक अपने पुराने कार्यकर्ताओं या नए कार्यकर्ता सभी को सरल ऐप से जोड़ने का डेटाबेस प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा पार्टी की यह बहुत बड़ी योजना है, इस अभियान में पूरी ताकत से जुड़कर सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं का डाटाबेस तैयार करना है।

सामान्य कार्यकर्ता भी सरल ऐप से जुड़ेंगे

भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर द्वारा आयोजित कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई के सरल ऐप के माध्यम से न सिर्फ दायित्व वान कार्यकर्ताओं की एंट्री होगी बल्कि इस ऐप के माध्यम से बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक और सामान्य रूप से पार्टी की सदस्यता लेने वाले कार्यकर्ता तक डाटा फीडिंग में सम्मिलित होंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें सरल ऐप के माध्यम से डाटा फीडिंग से जोड़ा जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी
भाजपा महानगर की डाटा प्रबंधन एवं उपयोगिता कार्यशाला में पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, भाजपा प्रदेश मंत्री एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश, डॉक्टर आलोकिक  उपाध्याय, महानगर महामंत्री डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी,  मनोज गर्ग, हेमंत  राजीव लवानिया, केके भारद्वाज, बॉबी लाले, महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, रोहित कतयाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights