पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यों ने सुनी समस्याएं

IMG_7306
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्यगण महेन्द्र कुमार एवं संतोष कुमार विश्वकर्मा ने जिलाधिकारी मनोज कुमार एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय कुमार सिंह के साथ डायट परिसर स्थित आडिटोरियम/प्रेक्षागृह में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के सन्दर्भ में अनुपातिक जॉच एवं अध्ययन के साथ निकायवार एवं अनुपातिक आरक्षण के सम्बंध में समकालीन आख्या के लिए संस्था, राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित की गयी। संस्था, राजनैतिक दलों के पदाधिकारीगण द्वारा लिखित/मौखिक आकलन आयोग के नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के पूर्व अध्यक्षगण/पूर्व सदस्यगण एवं जातीय संगठनों/संस्थाओं/पक्ष व विपक्ष के प्रतिनिधिगण ने अपनी-अपनी शिकायत एवं समस्याएं आयोग के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई।
आयोग के सदस्य महेंद्र कुमार ने कहा कि आयोग का उद्देश्य है कि नगर निकायों का भ्रमण करके गहन जांच अध्ययन इस बात का करना है कि जो ओबीसी का पोलिटिकल फेडरेशन निकायों में है उसका 27 प्रतिशत आरक्षण के सापेक्ष इसका प्रेजेंटेशन भली भांति हो रहा है या नहीं हो रहा है। इस संबंध में जो भी समस्याएं एवं शिकायतें प्राप्त हुई हैं इसका निदान करके आयोग द्वारा शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights