घर में लंगूर बांधना शख्स को पड़ा भारी, वन विभाग ने डाली रेड मकान मालिक फरार

orig_unnamed_1604185976
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ । सिविल लाइन्स थाना इलाके में एक शख्स को घर में अवैध तरीके से लंगूर को रस्सी से बांधकर रखना भारी पड़ गया. शिकायत पर वन विभाग की टीम ने मादा लंगूर को रेस्क्यू कराया और आरोपी मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. साकेत में एक मकान है, वन विभाग को सूचना मिली कि अवैध तरीके से अपने मकान के ऊपरी हिस्से में एक लंगूर को बांधकर रखा हुआ है. वन विभाग की टीम को देखकर लंगूर मालिक व एक और मकान मालिक फरार हो गया. मेरठ के डीएफओ राजेश कुमार का कहना है कि दोनों के खिलाफ लंगूर बांधने को लेकर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की तो एक मादा लंगूर बंधा हुआ मिला. टीम ने लंगूर को अपने कब्जे में लेकर आरोपी पर कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बंदरों से निजात पाने और उन्हें भगाने के लिए उन्होंने लंगूर मंगवाकर यहां घर की छत पे बांधा था. अब लंगूर को शिवालिक वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ा जाएगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights