बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

News-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी: आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने देश की आन बान शान की रक्षा का संकल्प लिया। 74 वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने अपने संदेश में सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना तन, मन और धन सब कुछ न्योछावर कर हमें स्वतंत्रता रूपी जो उपहार दिया है, हमें उसकी रक्षा करनी है। एक शिक्षित, दूरदर्शी, ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में योगदान करना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस दौरान अनुज वार्ष्णेय वार्ष्णेय ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचारों को सभी के समक्ष रख और सभी से उसकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए सबसे बड़ा पर्व है। विद्यार्थियों को आज देश के लिए शहीद हुए क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि कोई दुश्मन हमारे देश की तरफ आंख उठाकर भी ना देख सके।

विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस का बहुत ही महत्व है क्योंकि यह हमें भारतीय संविधान से जुड़े हर एक संघर्ष के बारे में बताता है। इस अवसर पर हम यह प्रेरणा लेते है कि आपसी भेदभाव को मिटा कर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य में योगदान देंगे।  

इस अवसर पर सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights