न्यूरिया। बंगाली कालोनी में शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड की दुकान में लगी आग से पाच लाख रुपये का सामान जलकर हुआ राख। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम टांडा कालोनी निवासी संजीत मंडल पुत रमाकांत मंडल की निजी रेडीमेड की न्यूरिया बंगाली कालोनी में बाजार में थी पिछले तीन दिनों से संजीत मंडल अपने बच्चों के साथ बहराइच अपनी ससुराल में गया था आज शाम के समय बन्द दुकान के अन्दर से आग की लपटें निकलना शुरू हो गई ग्रामीणों ने अपनी मोटर चला कर पानी से बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया बताते हैं कि आग से रेडीमेड का सारा सामान जलकर राख हो गया लगभग पाच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है दुकान में लगी आग की सूचना पर परिवार में हडकंप मच गया रिजवान खान