अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

advocate
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने किया बिरोध प्रदर्शन राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल लगातार राज्य सरकार से अधिवक्ताओं के हितों के लिए लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन कराने ब अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहा है
मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष होते लाल मौर्य व महासचिव पवन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल द्वारा जारी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की मांगों का समर्थन करते हुए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने ब अधिवक्ताओं के हितों में जारी योजनाऐ जो पिछले काफी समय से लंबित उनके निस्तारण की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष होते लाल मौर्य ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट वर्तमान समय में अति आवश्यक है समाज और शासन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता समाज पर निरंतर हमले हो रहे हैं अधिवक्ता समाज लगातार संघर्षरत है अब हर हाल में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होना चाहिए

जिला बार एसोसिएशन के महासचिव पवन गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के द्वारा लगातार अधिवक्ताओं के हितों के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं जिला बार एसोसिएशन उसका स्वागत और समर्थन करता है ज्ञापन के माध्यम से प्रस्ताव का समर्थन करते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के संबंध में राज्य सरकार आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मांग की है
इस दौरान जिला बार के श्याम कुमार दिवाकर, जितेंद्र सिंह यादव, अतुल कुमार शर्मा, विश्वनाथ मौर्य, अरब सिंह, तापस सक्सेना, राजवीर , प्रशांत शर्मा प्रभात सक्सैना समेत काफी संख्या में अधिवक्ता प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights