बदायूं। जीलाॅट पब्लिक स्कूल, के छात्र / छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह के दातागंज तिराहे से गोपाल टाकीज रोड़ के मध्य मानव श्रंखला बनाई गई। जिसमे सभी बच्चों को शपथ दिलाई गई। साथ ही सड़क पर चलने के नियम भी बताए गए। प्रवक्ता भूराज सिंह ने उनके चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत शपथ दिलायी साथ ही प्रवक्ता विष्णु गोपाल ने काव्य पाठ के माध्यम से उनके जीवन तथा उनके कृतित्व को उजागर किया। प्रधानाचार्या ज्योति लता ने सभी को बताया कि हमें सड़क पर सीमित गति से चलना चाहिए तथा सभी नियमों का पालन करना चाहिए एवं सुभाष चंद्र जैसे वीर नायक जैसा बनने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर सभी विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।