कांग्रेसियों ने महाराणा प्रताप सिंह को पुण्यतिथि पर याद किया

WhatsApp-Image-2023-01-19-at-8.07.38-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । आज महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कांग्रेस जनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कचहरी स्थित महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र कश्यप उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने इससे पूर्व उनकी पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा महाराणा प्रताप एक ऐसे योद्धा थे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिन्होंने पूरे देश में अकबर का साम्राज्य था लेकिन उन्होंने पूरे जीवन भर मुगल सम्राट अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की इसके लिए वह जंगल जंगल भटके और उनके परिवार ने घास की रोटी खा खा कर अपने देश के प्रति स्वतंत्रता की अलख को जगाए रखा और जीवन पर्यंत सम्राट अकबर से युद्ध करते हुए हल्दीघाटी के युद्ध में उन्होंने अपनी शक्ति और सॉरी का प्रदर्शन किया। 19 जनवरी 1597को ईश्वर गति को प्राप्त हुए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री जितेंद्र कश्यप ने कहा कि देश के प्रति अपनी मातृभूमि के प्रति महाराणा प्रताप ने पूरा जीवन रण में ही बता दिया और उनको और उनके परिवार को इस युद्ध में काफी क्षति उठानी पड़ी, उनके परिवार को भी बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ा ,इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राम रतन पटेल श्रीमती रजनी सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इकलास अहमद, राहुल शर्मा दिनेश कुमार सिंह राजीव सिंह ,सफीक अहमद ,आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights