न्यूरिया। बंगाली कालोनी में आयोजित भागवत कथा में अमृत वर्षा हुई। श्रीमद भागवत कथा में पठानकोट से आये कथा व्यास अतुल कृष्ण शास्त्री ने चौथे दिन कथा में राधे राधे के जाप करते हुये कृष्ण जन्म उत्सव मनाया गया।कृष्ण के जन्म पर हजारों देवी देवताओं ने नतमस्तक होकर उन्हें अद्भुत जन्म पर आशिर्वाद दिया।जिसमें श्री कृष्ण के जन्म पर अद्भुत शक्ति देखने को मिलती है।कृष्ण ने बचपन में ही अपनी लीलाओ का प्रदर्शन कर समस्त जग को चकित कर दिया।कृष्ण के जन्म से किशोरावस्था तक उन्होंने अपनी लीलाओ से कई राक्षसो का बिनाश कर दिया।कृष्ण के माता पिता ने कंश के ध्वरा किये अत्याचारों के कठिनाइयों से साहस पूर्ण अत्याचारो को सहा।श्री कृष्ण अतुल शास्त्री ने मंच से कहा कि मनुष्य को अपने ह्रदय में कभी भूलकर भी जगह नही देनी चाहिए।मनुष्य को हमेशा सत्मार्ग पर चलकर प्रभु का नाम स्मरण कर जीवन जीना चाहिए क्योंकि जो मानव अपने जीवन मे पाप करता है बो इसी जन्म में किये गए पापो को भरता है।सत्कर्म करने मात्र से ईश्वर हमेशा मनुष्य के अंदर सत्य की ज्वाला प्रजज्जुलित करता है।और मानव को इससे मोक्ष प्राप्त होता है। भागवत कथा कमेटी ने बताया कि 22जनवरी को विशाल भंडारा के साथ श्री मद भागवत कथा का समापन किया जाएगा।कथा में आज हजारो की संख्या में भक्त गण समेत भागवत प्रचार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे रिजवान खान