क्रिकेट खेलने पर पिता ने डांटा तो 12 वर्षीय बच्चा 1.75 लाख लेकर लापता,बरामद

WhatsApp-Image-2023-01-18-at-6.52.25-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। मामला जनपद कुशीनगर का है। प्रदीप का 12 वर्षीय पुत्र सन्नी गुप्तानिवासी ग्राम बलकुडिया बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर से घर से चला गया गया ।जिसकी जानकारी गाजियाबाद में हुई है। उक्त सम्बन्ध में बच्चे के पिता प्रदीप रौनियार ने थाना नेबुआ नौरंगिया में 15 जनवरी को मुकदमा दर्ज कराया।
जीआरपी पुलिस गाजियाबाद ने 16 जनवरी को लापता बच्चे सन्नी गुप्ता को रेलवे स्टेशन गाजियाबाद से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा सन्नी गुप्ता के पास से एक बैग मिला जिसे चैक किया गया तो बैग के अन्दर 1,66,000/–( एक लाख छियासठ हजार रूपये) नगद, एक मोबाइल फोन वीवो नया, एक पावर बैंक, एयरपोड व चाकलेट का डिब्बा व पहनने के कपडे मिले। पूछताछ करने पर सन्नी गुप्ता ने बताया कि मेरे पिता बलपुरिया में किराने की दुकान करते है। मै क्रिकेट खेलकर आया था मेरे परिजनो ने मुझे डाट दिया जिससे मै नाराज था दुकान पर मेरे पापा ने रूपये किसी को देने के लिये रखे हुए थे, वह 15 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे दुकान पर मैं अकेला था

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

, मौका मिलने पर मैने दुकान पर रखे रूपयो को एक बैग के अन्दर रखा और मैं अपनी दुकान से रूपये लेकर बलपुरिया से पडरौना टैम्पो में बैठकर आया। पडरौना से मैने एक वीवो का नया मोबाइल, पावर बैंक, एयरपोड 17500/- ( सत्रह हजार रूपये) में खरीदा। पडरौना से बस पकडकर
गोरखपुर आ गया व गोरखपुर से ट्रेन में बैठकर गाजियाबाद आ गया। बरामदगी के उपरान्त सन्नी गुप्ता परिजनों व थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को सूचना दी गयी व चाइल्ड हैल्प लाइन को भी सूचना दी गयी। सन्नी गुप्ता को रेलवे चिल्ड्रन इन्डिया के स्टाफ कर्मियों की मौजूदगी में बरामद गुमशुदा सन्नी गुप्ता व उससे बरामद 1,66,000/उरुपये और सामान सहित (पिता- प्रदीप रौनियार, चाचा अजय रौनियार) के सुपुर्दगी में दिया गया।

गाजियाबाद से क्राइम रिपोर्टर सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights