बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रियोनाई में स्थित साप्ताहिक बाजार में टिनशैड में आज गुरुवार को श्रीमदभागवत महापुराण कथा सप्ताह के शुरु होने से पूर्व यहां पीत वस्त्र धारण कर महिलाओं ने गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलश यात्रा धूमधाम से निकाली। जिसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। कथा स्थल पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। साथ ही यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराएं गए। उसके बाद कलश यात्रा यहां से निकाली गई। इस मौके पर कथावाचक गिरीश चंद्र शर्मा, सुनील गुप्ता, सतीश चन्द्र गुप्ता, उर्मिला गुप्ता, राधे श्याम वार्ष्णेय, अमित माहेश्वरी, राजू गुप्ता, गणेश गुप्ता, चंद्रवती देवी, राहुल वार्ष्णेय, अंकित गुप्ता, माला देवी आदि मौजूद रहे।