पेड़ काटने को लेकर माँ – बेटे को पीटकर किया घायल, बेटा जिला अस्पताल रैफर

WhatsApp-Image-2023-01-09-at-8.06.08-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के गांव में मेड पर लगे पेड काटने को लेकर पड़ोसी खेत मालिक से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें पेड कटवा रहे एक पक्ष के माँ – बेटे घायल हो गए । जिन्हें एम्बुलेंस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया वहीं चोटिल महिला का प्राथमिक उपचार किया । घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर निवासी स्वर्गीय अमर सिंह का 48 वर्षीय बेटा नन्हें अपनी 60 वर्षीय माँ रामदेयी के साथ अपने खेत की मेड़ पर लगा पेड़ काट रहा था तभी पड़ोस के खेत मालिक नेकराम, देवीदत्त पुत्र लोचन सिंह अपने तीन चार लोगों के साथ पेड काटने का विरोध करने लगा । घायल नन्हें ने बताया उसका खेत पड़ोसी अपने साथियों के साथ आकर पेड को अपना बताते हुए गालियां देने लगा । जब हम माँ – बेटे ने गालियां देने का विरोध किया तो हम माँ – बेटे को पीटकर घायल कर दिया । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने नन्हें की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया । वहीं चोटिल रामदेयी का प्राथमिक उपचार किया । घायल ने मारपीट करने वाले पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights