सहसवान -अधीक्षण अभियंता सुशील गर्ग अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार के निर्देश पर एसडीओ सतेन्द्र कुमार ने दहगवा बिधूत उपकेंद्र के प्रांगण मे गुरुवार को केंप का आयोजन कर बिधूत उपभोकताओं की समस्याओं को सुना और अधिकतर समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुए बिधूत बकायेदारों को बिल जमा करने हेतू प्रेरित किया । इस दोरान बिधूत बकायेदारों से वसूली की गई केंप दोरान गुरुवार को करीब तीन लाख रुपए की वसूली की गई एसडीओ सतेन्द्र कुमार ने देर शाम तक उपभोक्ताओं की समस्याओं का सुना और समाधान किया । एसडीओ ने बताया कि गुरुवार को दहगवा से करीब तीन लाख की वसूली की गई है । उन्होने उपभोक्ताओं से अपील की किसी भी विवाद से बचने के लिए अपना बकाया बिधूत बिल अवश्य जमा करा दें ।