कस्बे देहात के अंतिम पंक्ति के व्यापारियो को  संगठन से  जोड़ा जाएगा :नवनीत गुप्ता शोंटू

IMG-20221218-WA0069
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

*कस्बा नाधा से हुई शुरुआत महेश चंद्र गुप्ता बने अध्यक्ष अरुण गुप्ता बने महामंत्री मनोज वार्ष्णेय को युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को मिला युवा महामंत्री का दायित्व 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

* व्यापारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए बनेगी ठोस रणनीति

बदायूं।  उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वधान में कस्बे और देहात के अंतिम पंक्ति के व्यापारी को संगठन से जोड़ने के अभियान के चलते शुरुआत करते हुए एक बैठक कस्बा नाधा तहसील सहसवान में आयोजित की गई बैठक में व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कार्यकारी जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता के संतुति पर मेन व युवा कमेटी का गठन किया गया बैठक की अध्यक्षता महेश चंद्र गुप्ता व संचालन भूपेंद्र गुप्ता ने किया 

सर्वप्रथम प्रदेश युवा अध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र गुप्ता सरंक्षक महेश गुप्ता मेन इकाई के लिए अध्यक्ष पद पर महेश चंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष पद पर राकेश गुप्ता महामंत्री पद पर अरुण गुप्ता कोषाध्यक्ष भूशंकर गुप्ता को मनोनीत किया गया वही युवा इकाई के लिए मनोज वार्ष्णेय को अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को महामंत्री व योगेश वार्ष्णेय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया सभी पदाधिकारियों का फुलमलाओ से स्वागत किया गया

प्रदेश युवा उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता शोंटू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य नगर के साथ साथ कस्बे और देहात के अंतिम पंक्ति के व्यापारियों को जोड़ने का है जिसकी शुरआत कस्बा नाधा से की गई है जल्दी है जनपद के व्यापारियों को एक मंच पर लाकर उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए ठोस रणनीति अमल में लाई जायेगी उन्होंने कहा नगर में तो व्यापारी समस्या का समाधान हो जाता है किंतु कस्बे और देहात के व्यापारी इससे अछूते रह जाते और विभिन्न रूप से अक्सर उत्पीड़न व आर्थिक शोषण के शिकार होते रहते है जिसके चलते यह अभियान शुरू किया गया है 

युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय चतुर्वेदी ने बताया कि आने वाले समय में व्यापारी को एकजुट रहना होगा सर्वे छापे के नाम पर व्यापारियों को गलत साबित करने पर आत्मसम्मान के लिए संघर्षरत रहना होगा तभी अपना सम्मान बचा पाएंगे 

नगर अध्यक्ष सहसवान जहांगीर अली ने बताया कि संगठन अनवरत रूप से व्यापारियों के समस्याओं को लेकर संघर्ष करता आ रहा है और करता रहेगा  

अंत में नवनियुक्त नाधा अध्यक्ष महेश चंद्र गुप्ता ने संगठन का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया कि संगठन ने कस्बों और देहात के व्यापारियों के लिए अभियान चला कर सम्मान दिलाने का कार्य कर रहे है 

इस अवसर पर आशीष गुप्ता,ऋषिपाल गुप्ता,कपिल गुप्ता,राहुल गुप्ता,सतेंद्र कुमार , शिशुपाल ,धनीराम,अंकित गुप्ता,धर्मेंद्र गुप्ता ,मनोज वार्ष्णेय ,अनिल कुमार महेश गुप्ता ,लाला राम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights