सम्पूर्ण समाधान दिवस में 35 में से 17 शिकायतों का निस्तारण

WhatsApp-Image-2022-12-17-at-7.10.23-PM-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में तहसील अमरिया का तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 35 शिकायती प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही 17 शिकायतों का निस्तारण किया गया। अवशेष शिकायतों के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए कहा कि अधिकारी अपनी-अपनी विभागीय शिकायतों का गुणवत्ता परक ढं़ग से निस्तारण करें, अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण हेतु मौका मुआइना अवश्य करें और शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय से जन सुनवाई की शिकायतों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, सभी अधिकारी दोनों पक्षों को बुलाकर गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण करायें तथा निस्तारण आख्या पोर्टल पर अपलोड करें,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिससे कि शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा शिकायत न की जा सके। राजस्व सम्बन्धी मामलों में जहां पर पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाये। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये।
सम्पूर्ण समाधान दिसव के उपरान्त जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ठंडक के दृष्टिगत ठंड से बचाव हेतु तहसील परिसर में उपस्थित गरीब/निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किये।


तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्री अतुल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी अमरिया, अधिशासी अभियन्त विद्युत, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उप निदेकश, कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पीओ डूडा, कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी व तहसीलदार अमरिया, खण्ड विकास अधिकारी अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ यासीन खान

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights